देशपांडे पंचांग
देशपांडे पंचांग महाराष्ट्र में प्रकाशित पहला सूर्य-सिद्धांतीय पंचांग है और भारत में एकमात्र शुद्ध सूर्य-सिद्धांतीय पंचांग है। इसे श्री गौरव देशपांडे ने पुणे, महाराष्ट्र से तैयार किया है। गौरव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, पर बचपन से वैदिक ग्रंथों और ज्योतिष में गहरी रुचि रही है।
पंचांग का अर्थ है ‘पंच अंग’ (संस्कृत) — तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण इसके मुख्य पाँच अंग हैं।
अध्ययन में उन्होंने जाना कि हिंदू परंपरा में मुख्यतः दो पंचांग पद्धतियाँ हैं — प्राचीन ‘सूर्य-सिद्धांतीय पंचांग’ और ‘दृक पंचांग’, जिसका इतिहास 50–60 वर्ष से अधिक नहीं है।


